Jhargram : झाड़ग्राम जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की कार्रवाई में जूटा पुलिस-प्रशासन, प्रत्येक बूथ पर CRPF होगी तैनात

झाड़ग्राम :  आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झाड़ग्राम जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार को आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकांक्षा भास्कर ने भरोसा दिलाया कि जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रशासन के मुताबिक, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही मतदाताओं में विश्वास बढ़ाने के लिए लगातार रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं।

जिले में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की पहचान कर ली गई है, जहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू होगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24×7 इंटीग्रेटेड जिला कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा, साथ ही टोल फ्री नंबर 1950 और हेल्पलाइन 9332789489 भी उपलब्ध रहेगी।

जंगलमहल क्षेत्र की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए इस बार अनोखी रणनीति अपनाई गई है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें 300 वनकर्मी, ट्रैकर्स और 25 वाहन तैनात किए जाएंगे। बंदरभूला में रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संवेदनशील गांवों में मतदान से तीन दिन पहले जागरूकता पर्चे भी वितरित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रत्येक मतदान केंद्र को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और एंबुलेंस से जोड़ा जाएगा। साथ ही मेडिकल ऑफिसर और एंबुलेंस चालकों के संपर्क विवरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बाहर से आए CAPF जवानों और चुनावकर्मियों को भी जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

संवाददाता सम्मेलन में यह भी स्पष्ट किया गया कि “नो छप्पा”, “नो बूथ जैमिंग” और “नो सोर्स जैमिंग” जैसे निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। सरकारी, पीएसयू और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को किसी भी राजनीतिक गतिविधि से दूर रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला, CAPF समन्वयक प्रवीण त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूबन चन्द्र हांसदा और डीएफओ उमर ईमाम ने भी अपने-अपने विभागों की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, सिविल सर्जन के नाम प्रभारी को सौंपा 13 सूत्री मांग पत्र

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्थानीय जन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहरागोड़ा मंडल के…

Spread the love

Jamshedpur :  मानगो नगर निगम बोर्ड की तीन महीने से नहीं हुई बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निगम बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time