हरिनाम संकीर्तन से गांव में सुख-समृद्धि आतीं है : डॉ. सुंदर लाल दास
जादूगोड़ा : पोइला बैशाख के मौके पर आसनवनी पंचायत के वीरग्राम स्थित राधा- रानी मंदिर ने बुधवार को तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राधा- रानी की पूजा- अर्चना की तथा क्षेत्र के खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा गांव भक्ति के रंग में रंग गया। इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ता डॉ सुंदर लाल दास ने कहा कि यहां सौ सालों से हरिनाम संकीर्तन होते आ रहा है। जिसकी नींव चैतन्य महाप्रभु ने डाली थी। उन्होंने कहा कि इसी रास्ते से चैतन्य महाप्रभु ईश्वर के प्रति भक्ति का संदेश देते हुए वृंदावन गए थे। उन्होंने कहा कि राधा- रानी मंदिर में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में माथा टेकने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही गांव, समाज में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस अवसर पर प्रफुल्लो दास, भवतरण दास, दुर्गा चरण दास, बादल दास, विभूति भूषण दास, पद्मोलोचन दास, सुबोध दास, सपन दास, तरुण अरुण दास, आशुतोष दास, शक्तिपदो दास, हिमांशु दास, जितेंद्र नाथ दास, अरुणा दास, वरुण दास, लखी कांतो दास, झंटू आदि मौजूद रहे।

















































