Jamshedpur: आशियाना अनंतारा में भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा पंडाल की तैयारी शुरू

जमशेदपुर:  मानगो एनएच-33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में इस साल होने वाली दुर्गा पूजा की शुरुआत भूमि पूजन से हो गई। रविवार को पंडित विश्वनाथ पांडा ने पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर सोसाइटी के सभी सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि महालय से ही रोजाना महिलाओं द्वारा सामूहिक कलश स्थापना और देवी पाठ किया जाएगा। पांचों दिन महाप्रसाद और तीनों वक्त का भोजन सामूहिक रूप से तैयार कर सोसाइटी के सभी लोग मिलकर ग्रहण करेंगे।

पूजा के पहले दिन से ही अलग-अलग वर्गों के लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। महानवमी पर विशेष रूप से महिलाओं द्वारा ओपन डांडिया का आयोजन होगा, जिसकी तैयारी एक महीने पहले से ही शुरू कर दी गई है।

भूमि पूजन में सोसाइटी के अध्यक्ष, पदाधिकारी, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने मां दुर्गा के आगमन पर सामूहिक उत्साह और एकजुटता का परिचय दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: तुलसी भवन में कल मनेगा महासर माता का वार्षिक उत्सव, भजनों से सजेगा दरबार

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *