Bahragora: बहरागोड़ा में कानूनी सेवा और सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

बहरागोड़ा:  रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन जिला सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन अरविंद कुमार पांडे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव और अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव दिनेश बाउरी ने किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, अंचलाधिकारी राजाराम मुंडा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू और उप प्रमुख मुन्ना सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

शिविर में विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों को कानूनी सेवाएं पाने की प्रक्रिया, बाल विवाह के दुष्परिणाम और जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। न्यायिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और कानूनी मदद लेने से न हिचकिचाएं।

शिविर के दौरान कई सरकारी विभागों की ओर से लाभार्थियों को परिसंपत्तियां भी बांटी गईं। इनमें जेएसएलपीएस, राजस्व विभाग, मनरेगा, कृषि विभाग, आवास योजना, पशुपालन, बाल विकास परियोजना, कल्याण विभाग और श्रम विभाग की योजनाएं शामिल थीं।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमशेदपुर के संजय कुमार और रवि मुर्मू, पीएलवी आनंद साव, राजा भोल, राजेश कुमार, अनुराग साव, चंपा रानी साव, जामिनी सिंह, बालीराम हेम्ब्रम और संपा कारेक के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Potka: पोटका में भूटान के बौद्ध मंदिर जैसा दुर्गा पूजा पंडाल बनेगा आकर्षण, भूमि पूजन के साथ निर्माण की शुरुआत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा,  लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time