Rambha College का सातवां स्थापना दिवस, मेगा हेल्थ कैंप से जुड़ा जश्न

पोटका:  रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने शनिवार को अपना सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से एक मेगा मेडिकल कैंप आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।


समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुआ। अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्प और मिट्टी से बना प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

वॉलंटरी ब्लड डोनेशन संगठन (VBDA) के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 40 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। ब्रह्मानंद हॉस्पिटल की टीम ने शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की, जिसमें 65 लोगों ने जांच कराई। एएसजी नेत्र अस्पताल की ओर से लगाए गए नेत्र जांच शिविर में 60 लोग लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर यूनिटी से सीमा बाजपेई, बलराम ठाकुर, रोहित गुलाटी, पुरनेंदु सरकार, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के धर्मेंद्र, VBDA के सुनील मुखर्जी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। चिकित्सकों में ब्रह्मानंद हॉस्पिटल से डॉ. शुभाशीष डे और टीम, एएसजी अस्पताल से नजमुल हसन व नयन कुमार शामिल रहे। लायंस क्लब की ओर से सभी को छाता भेंट किया गया।

कॉलेज अध्यक्ष राम बचन ने कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकार भी हमारी प्राथमिकता है। हम विद्यार्थियों को तकनीकी युग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करते हैं।
कॉलेज सचिव गौरव बचन ने कहा कि संस्था ने हमेशा अपने दायित्वों को निभाया है और नई शिक्षा नीति के अनुरूप छात्रों को व्यक्तित्व निखारने के अवसर दिए जाते हैं।

अध्यक्ष रंभा देवी, प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर, सहसचिव विवेक बचन, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, स्नातक विभाग और फार्मेसी विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिका और छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन लता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गंगा भोला ने दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. भूपेश चंद, डॉ. सतीश चंद्र, डॉ. दिनेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर रश्मि लुगुन, अमृता सुरेन, मंजू गागराई, संदीप कुमार सिंह, सूरज कुमार, ऐश्वर्या कर्मकार, शीतल कुमारी, दीपाली मंडल, मुकेश मिश्रा, प्रकाश सिंह, कमलकांत, सिद्धार्थ चटर्जी और डॉ. किशन शर्मा का योगदान सराहनीय रहा।

 

इसे भी पढ़ें : Gyandeep English School को मिली स्थायी मान्यता, छात्रों को मिलेगा सर्वांगीण प्रशिक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

    जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

    Spread the love

    Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

    हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time