हाता: हर साल की तरह इस वर्ष भी हाता स्थित माताजी आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति राधा रानी की जयंती, राधा अष्टमी, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। रामकृष्ण मंदिर में राधा रानी की विशेष पूजा, भोग, आरती, पुष्पांजलि, राधा पांचाली, भक्ति गीत और नाम-संकीर्तन का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कमल कांति घोष ने कहा, “कृष्ण के पास जाने के लिए राधा का सहारा लेना पड़ता है। राधा का नाम लेने से कृष्ण और अधिक प्रसन्न होते हैं, क्योंकि स्वयं कृष्ण राधा का नाम जपते हैं।” सुनील कुमार दे ने सभी भक्तों को राधा अष्टमी की शुभकामनाएँ दीं।
पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर भक्तों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, कमल कांति घोष, सुनील कुमार दे, सुधांशु शेखर मिश्र, मोहितोष मंडल, बलराम गोप, मोनी पाल, कृष्ण पद मंडल, वीरेन मंडल, सनातन महतो, सहदेव मंडल, संजय साहू, स्वपन मंडल, तरित मंडल, निताई महाकुड़, सुजाता मरल, छवि रानी मंडल, वकुल रानी मिश्र समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर, जिला जज रहे मुख्य अतिथि
There is no ads to display, Please add some


















































