जमशेदपुर: एनआईटी जमशेदपुर के टेक्नोलॉजी बिज़नेस इनक्यूबेशन (TBI) सेंटर की ओर से स्टार्टअप, नवाचार और इनक्यूबेशन पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मकसद विद्यार्थियों और आम लोगों में उद्यमिता और नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया कि वे अपने नये विचार “इग्निशन ग्रांट” के लिए प्रस्तुत करें।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए टीबीआई प्रभारी प्रो. अमरेश कुमार, निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर और TBI सेंटर के CEO डॉ. देबाशीष दत्ता ने युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में कौशल विकास, इनोवेशन और उद्यमिता ही रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया रास्ता है।
एनआईटी प्रबंधन ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में ऐसे कार्यशालाओं का आयोजन शहर और आसपास के अन्य कॉलेजों में भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाना है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हॉर्टिकल्चर सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर की 9वीं वार्षिक आम बैठक, नई कार्यकारिणी की घोषणा
There is no ads to display, Please add some


















































