Jadugora: पीएम श्री उच्च विद्यालय में बच्चों ने सीखे 200 नए अंग्रेजी शब्द, प्रतियोगिता में राजीव दास बने चैंपियन

जादूगोड़ा:  पीएम श्री उच्च विद्यालय, खुखड़ाडीह में आयोजित “स्पेल बी इंटर हाउस प्रतियोगिता” में बच्चों ने अंग्रेजी शब्दों पर अपनी पकड़ दिखाई। प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को हुआ, जिसमें कक्षा 8 के राजीव दास विजेता बने। कक्षा 9 की प्रतिमा दास दूसरे और कक्षा 10 के रवि हांसदा तीसरे स्थान पर रहे।

यह प्रतियोगिता करीब 10 दिनों तक चली। इस दौरान बच्चों ने अंग्रेजी के लगभग 200 शब्द सीखे और उन्हें वाक्यों में प्रयोग करने का अभ्यास किया। प्रतियोगिता विद्यालय के चार हाउस — शिवाजी, टैगोर, अशोका और रमन — के बीच हुई। सबसे अधिक शब्दों को सीखने वाले सात छात्र फाइनल राउंड में पहुंचे।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार और मुख्य अतिथि निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और शैक्षणिक किट देकर सम्मानित किया। बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए शिक्षकों और अतिथियों ने कहा कि रोजाना अखबार, पत्रिकाएं और किताबें पढ़ने की आदत भाषा पर पकड़ मजबूत करती है। लगभग 5 हजार शब्दों का ज्ञान किसी भी भाषा में fluency लाने के लिए पर्याप्त माना जाता है।

इस आयोजन का संचालन बीएड प्रशिक्षु सौमी मुखर्जी ने किया। उनके साथ रश्मि प्रधान, उपासना प्रधान, अनिशा सांगा, कविता दास, सुजीता कुमारी और रचिता राय सहित कई छात्राओं ने सहयोग दिया। अंग्रेजी शिक्षिका भारती दुबे के नेतृत्व में यह पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विद्यालय प्रशासन ने घोषणा की कि आगे हिंदी भाषा और सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। उद्देश्य है कि बच्चे न केवल अंग्रेजी बल्कि मातृभाषा और सामान्य ज्ञान पर भी समान पकड़ बना सकें।

 

 

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में Hemant Soren होंगे खास मेहमान, विपक्षी एकता दिखाएगा बड़ा मंच


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल बरामद

कपाली के मो. आबिद से 97 हजार रुपये में हथियार खरीदने का खुलासा, पुलिस खंगाल रही हथियार तस्करी का नेटवर्क जमशेदपुर : शहर में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ…

Spread the love

Potka: बंगला क्लब खैरपाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ रही भीड़

पोटका : बंगला क्लब खैरपाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मूर्तिकार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time