पोटका : भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच बैशाख माह के अंतिम मंगलवार को पोटका प्रखंड अंतर्गत कलिकापुर में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के बीच चना-गुड़ एवं ठंडे शरबत का वितरण किया गया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले यात्रियों ने राहत महसूस की और आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलिकापुर के पूर्व मुखिया होपना मोहाली सहित कई ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राहगीरों को चना-गुड़ और शरबत वितरित किया। तेज धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए यह सेवा कार्य किया गया।
पूर्व मुखिया होपना मोहाली ने कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में राहगीरों को थोड़ी राहत पहुंचाने और सेवा भावना के उद्देश्य से चना-गुड़ एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है। गर्मी के मौसम में इस प्रकार के आयोजन लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया तथा भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा कार्य जारी रखने की बात कही।
इसे भी पढ़ें : Potka : टांगराईन विद्यालय के बच्चों के बीच बांटे गए खिलौने और उपहार, खुशी से झूम उठे नौनिहाल
There is no ads to display, Please add some



















































