Potka : टांगराईन विद्यालय के बच्चों के बीच बांटे गए खिलौने और उपहार, खुशी से झूम उठे नौनिहाल

पोटका : पोटका प्रखंड के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल गांव टांगराईन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब समाजसेवी एवं व्यवसायी विमल अग्रवाल, विश्वनाथ शर्मा और सांवरलाल शर्मा विद्यालय पहुंचे और बच्चों के बीच खिलौने एवं उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर खुशियों से गूंज उठा।

समाजसेवियों ने बच्चों के साथ समय बिताया तथा उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित भी किया। इस दौरान बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया। समाजसेवी विमल अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की आंखों में दिखने वाली उम्मीद ही उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की मुस्कान किसी भी सम्मान और पुरस्कार से बड़ी है।

उल्लेखनीय है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन क्षेत्र के हो, संथाल, मुंडा एवं भूमिज आदिवासी समुदायों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। विद्यालय बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को भी बढ़ावा देता है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरबिन्द कुमार तिवारी ने समाजसेवियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जब समाज के सफल लोग बच्चों तक पहुंचते हैं, तो बच्चों के भीतर बड़े सपने देखने का साहस पैदा होता है। उन्होंने कहा कि समाज और विद्यालय का यह सहयोग बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़ें : potka : रंकणी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य में अनियमितता का आरोप, सीढ़ी और रेलिंग निर्माण पर उठे सवाल

Spread the love

Related Posts

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Potka : बैशाख माह के अंतिम मंगलवार पर कलिकापुर में राहगीरों के बींच बांटा गया चना-गुड़ एवं शरबत

पोटका : भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच बैशाख माह के अंतिम मंगलवार को पोटका प्रखंड अंतर्गत कलिकापुर में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के बीच चना-गुड़ एवं ठंडे शरबत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time