Jadugora : नरवा पहाड़ में पेट्रोल संकट गहराया,  खेमका पेट्रोल पम्प में तेल लेने के लिए घंटो मची रही अफरा-तफरी

जादूगोड़ा : वैश्विक संकट के बाद देश में जारी पेट्रोल डीजल की किल्लत का असर जादूगोड़ा एवं नरवा पहाड़ में भी देखने को जादूगोड़ा के पांच  पेट्रोल पंपों में जादूगोड़ा मोड चौक स्थित खेमका पेट्रोल पम्प को छोड़ चार जगहों पर स्टॉक खत्म हो गया. जिसके कारण एक पेट्रोल पंप पर तेल लेने एवं देने का दबाव बढ़ गया. बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे के बाद खेमका पेट्रोल पम्प में हजारों लीटर तेल पहुंचा। इधर, पेट्रोल पहुंचते ही पेट्रोल लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गई। पेट्रोल लेने के  लिए घंटो मची रही अफरा-तफरी। जबकि अन्य चार पेट्रोल पंप में नो _ स्टॉक का नोटिस चिपका दिया गया है। जादूगोड़ा से भी ज़्यादा पेट्रोल संकट नरवा पहाड़ में देखने को मिला। यहां दो पेट्रोल पम्प हैं। जिसमें राजदोहा गांव में मुख्य सड़क के किनारे शिव चरण मुर्मू पेट्रोल पंप में सुबह से ही पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो चुका है। इसी तरह हितकु में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी सिंह के पेट्रोल पम्प में तेल के अभाव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जबकि इससे आगे बढ़ने पर सुंदरनगर थाना क्षेत्र के खुखड़ाडीह पेट्रोल पम्प में सुबह से शाम तक पेट्रोल लेने के लिए  लम्बी लाइन देखी गई। यहां फूल टंकी पेट्रोल मुहैया कराने से लोगों ने राहत की सास ली है। फिलहाल जादूगोड़ा के खेमका पेट्रोल पंप में भारी  मात्रा में पेट्रोल मिलने से लोगों को परेशानी कम हुई है। बहरहाल देखना यह है कि पेट्रोल का संकट लोगों को कितने दिनों तक रुलाती है। यह गौर करने वाली बात होगी। फिलहाल पेट्रोल की किल्लत को लेकर लोग इधर-उधर भटकने को विवश हैं।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : भाषाई अल्पसंख्यकों और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षडंगी ने जताई चिंता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time