बहरागोड़ा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणामों और अपनी विशेष मन्नत के पूर्ण होने की खुशी में गोपीबल्लापुर निवासी एक दिव्यांग भाजपा समर्थक, विकास दण्डपाट ने अटूट श्रद्धा और कठोर भक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया है। बुधवार को विकास ने रगूनिया स्वर्णरेखा नदी घाट पर अपने हाथ में आस्था के 108 कांटे चुभोए और गाजे-बाजे के साथ पैदल चलकर चित्रेश्वर शिव मंदिर पहुंचे। संवाददाता से बातचीत के दौरान उन्होंने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि पूर्व में तृणमूल सरकार के दौरान भाजपा का समर्थन करने के कारण उनके घर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिससे आहत होकर उन्होंने संकल्प लिया था कि राज्य में भाजपा की सरकार आने पर वे इस कठिन साधना को पूर्ण करेंगे। शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद, उनका एक हाथ काम न करने के बाद भी उनके हौसले में कोई कमी नहीं दिखी और मन्नत पूरी होने पर उन्होंने अपनी धार्मिक प्रतिज्ञा को पूरी निष्ठा के साथ निभाया, जिसकी चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है।
इसे भी पढ़े : Bahragora : भाषाई अल्पसंख्यकों और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षडंगी ने जताई चिंता
There is no ads to display, Please add some



















































