जमशेदपुर : साउथ पॉइंट स्कूल की छात्रा श्रुति कुमारी ने सीबीएसई प्लस-टू में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94,6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनी. श्रुति कुमारी की सफलता पर बुधवार को स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को सम्मानित किया.श्रुति ने केमिस्ट्री में पूरे 100/100 और फिजिकल में भी 100/100 नंबर हासिल की है, जिससे उसकी लगन, कड़ी मेहनत और पढ़ाई में अब्बल होने का पता चलता है. साउथ पॉइंट स्कूल के प्रबंधन, प्रिंसिपल, टीचर और स्टाफ मेंबर श्रुति कुमारी और उनके माता-पिता को इस शानदार कामयाबी के लिए बधाई दिया है. श्रुति की यह कामयाबी सभी स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा का श्रोत बनेगी. स्कूल के पढ़ाई में बेहतरीन होने और पूरे विकास के लिए कमिटमेंट को दिखाती है. स्कूल प्रबंधन, श्रुति कुमारी को उनके सभी कामों में एक उज्ज्वल और सफल भविष्य की शुभकामनाएं देता है.
There is no ads to display, Please add some



















































