Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा

गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू के नेतृत्व में मातृशक्ति एवं महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अभिनंदन के माध्यम से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह एवं उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला शक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं समाज सेवा के मूल उद्देश्यों की जानकारी दी गई।

अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान केवल संगठनात्मक मजबूती का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं महिला शक्ति की उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजू पाण्डेय, जेवी तुबीड , पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा व अन्य कई स्थानीय नेता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में छात्राओं का दबदबा, तीनों संकायों में किया बेहतर प्रदर्शन, शुभा लक्ष्मी साहु बनी टॉपर

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time