बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बस स्टैंड के पीछे स्थित 183 एकड़ में फैले विशाल इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को विधायक समीर मोहंती और सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि ने पार्क परिसर में लगभग ₹9 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले 18 दो-मंजिला अत्याधुनिक कॉटेज का वैदिक विधि विधान के अनुसार भूमि पूजन किया।वहीं रेंजर दिग्विजय सिंह कहा की, ये कॉटेज क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को निखारते हुए सैलानियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेंगे।साथ ही विधायक समीर मोहंती ने इस परियोजना को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के संगम पर स्थित यह पार्क आसपास के राज्यों का सबसे बड़ा पार्क है, जहाँ पर्यटन के विस्तार से रेस्टोरेंट, स्नैक्स कॉर्नर और रखरखाव के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रोफेसर श्याम मुर्मू,रासबिहारी साऊ,यदूपति राणा, बिसु ओझा, मिंटू पाल, चंदन सीट, हुकुम माहतो, अरुण बारीक़, देवाशीष पैड़ा, कान्हू बेरा, अभिजीत बाग , बापी साऊ व वन विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर















































