Jamshedpur: JDU ने सुनी जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

जमशेदपुर:  जनता दल (यूनाइटेड) ने आदर्श नगर क्षेत्र में संपर्क–समस्या–समाधान अभियान चलाया। उलिडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी इलाके के दौरे पर पहुँचे और लोगों से बातचीत की।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बड़े नालों की सफाई कभी-कभी होती है, लेकिन छोटे नालों और गली-मोहल्लों की सफाई नियमित रूप से नहीं होती। इसके कारण गंदगी फैलती है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

लोगों ने यह भी शिकायत की कि इलाके की कई सड़कें टूटी हुई हैं और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। अधूरी नालियां समस्या को और गंभीर बना रही हैं। इसके अलावा, बिजली के तार बहुत नीचे लटक रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

जद(यू) पदाधिकारियों ने नागरिकों की सभी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि इन्हें प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान कराने की कोशिश की जाएगी।

दौरे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रमुख रूप से विकास साहनी, मनोज गुप्ता, संजय कुमार सिंह, मनोज ओझा, सागर दत्ता, योगेंद्र कुमार साहू और परमिंद्र राम मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: ISRO शैक्षणिक भ्रमण से लौटीं छात्राओं से मिले उपायुक्त, साझा किए अनुभव

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा,  लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time