Kharagpur में 155 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, PM Modi ने किया वर्चुअल संबोधन

खड़गपुर: भारत सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत 12 जुलाई को देशभर के 47 स्थानों पर रोजगार मेले का 16वां संस्करण आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित किया और लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए।

खड़गपुर में 155 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
खड़गपुर में यह आयोजन बहु-विषयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान (MDZTI) एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र (STC) में किया गया। स्थानीय स्तर पर 155 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिससे उनमें नौकरी और आत्मनिर्भरता को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ।

इस कार्यक्रम में खड़गपुर सदर के विधायक हिरण्मय चट्टोपाध्याय ने युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह मेला रोजगार सृजन की दिशा में एक सशक्त कदम है और युवाओं को राष्ट्रीय विकास में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें : Kolkata: सियालदह मंडल में अनधिकृत कब्जों पर रेलवे की सख्ती, अब नहीं दिखेंगे लॉटरी विक्रेता

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के.आर. चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। डीआरएम ने जनसेवा की भावना को रेखांकित करते हुए नवनियुक्त कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा दी।

रोजगार मेला केंद्र सरकार की उस रणनीति का हिस्सा है, जो युवाओं को सशक्त बनाने, कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा देने तथा पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रणाली को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। यह आयोजन ‘न्यू इंडिया’ के निर्माण में युवा भागीदारी का प्रतीक बनता जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें : युवाओं को नई उड़ान, रोजगार मेले में PM Modi ने 51 हजार से अधिक को सौंपे नियुक्ति पत्र

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : रंभा कॉलेज में दुर्गोत्सव का आयोजन,  नव दुर्गा का रूप धर छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी का किया मंचन

    जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर…

    Spread the love

    Jhargram : दुर्गापूजा पंडालों में मिलेगी निःशुल्क कानूनी सलाह, झाड़ग्राम, बेलपहाड़ी और गोपीबल्लभपुर में लगाए जाएंगे कानूनी सहायता एवं जागरूकता शिविर

    झाड़ग्राम : दुर्गापूजा घूमने आने वाले लोगों को इस बार पूजा पंडालों में निःशुल्क कानूनी सलाह भी मिलेगी। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के तीन दुर्गापूजा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time