जमशेदपुर: गोविंदपुर के शेषनगर व बालाजी नगर इलाके में डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ गई है। जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह के नेतृत्व में संभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया और लोगों को बीमारी की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।
डॉ परितोष ने बताया कि हर वर्ष यह इलाका डेंगू से प्रभावित होता है। इसके बावजूद मलेरिया विभाग की ओर से समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी बिस्टुपुर कार्यालय में ही सीमित रहते हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत पूरी तरह से अनदेखी की जाती है।
गोविंदपुर क्षेत्र में गंदगी का अंबार फैला हुआ है, जो डेंगू जैसी बीमारियों के लिए उपजाऊ ज़मीन बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय कंपनियाँ भी मीडिया में ख़बर छपने के बाद केवल फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रहती हैं, जबकि वास्तविक जनहित के कार्यों से दूरी बना लेती हैं।
इस अभियान में संजय सिंह, निकेश सिंह, दिनेश सिंह, प्रशांत चौधरी, महेंद्र कुमार व महेंद्र ठाकुर का विशेष सहयोग रहा। सभी ने मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई और एंटी लार्वा छिड़काव का कार्य कराया।
इसे भी पढ़ें : Bihar: ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार ने Join किया RJD
There is no ads to display, Please add some


















































