Jhargram: बंसतोला रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटे तीन हाथी, परिचालन बाधित

झाड़ग्राम:  पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर रेल मंडल अंतर्गत बंसतोला रेलवे स्टेशन के समीप एक हृदयविदारक दुर्घटना में दो हाथी शावकों सहित एक व्यस्क हाथी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. यह हादसा रात लगभग 12:50 बजे घटित हुआ, जब बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस (12022) तेज गति से उस पटरी से गुजर रही थी.

वन विभाग एवं हुला पार्टी के सदस्य बीती रात हाथियों के दल को जंगल की ओर लौटाने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान हाथी रेल पटरी पर चढ़ गए और जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी तीव्र थी कि तीनों हाथियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन ने रात 1:00 बजे से अप एवं डाउन दोनों रेल लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया. मौके पर वन विभाग व रेलवे के उच्च अधिकारी पहुंचे और हाथियों के शवों को ट्रैक से हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई. सुबह 6:15 बजे अप लाइन और 7:30 बजे डाउन लाइन को पूर्णतः साफ कर ट्रेनों का परिचालन पुनः बहाल किया गया.

बार-बार हो रही हैं ऐसी घटनाएं
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उचित प्रशिक्षण प्राप्त हुला दलों की नियुक्ति न होने के कारण वन्यजीव लगातार रेलवे हादसों का शिकार हो रहे हैं. इस घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. हाथियों की मौत से शोक और रोष दोनों का माहौल देखा गया.

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में गिधनी के निकट ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की चपेट में आकर भी तीन हाथियों की जान गई थी. उस घटना के बाद वन्यजीव-रेल सुरक्षा समन्वय की मांग तेज़ हुई थी, परंतु ज़मीनी बदलाव अब तक अधूरे प्रतीत होते हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: स्वच्छता सर्वेक्षण में राष्ट्र स्तर पर झारखंड का परचम जमशेदपुर- बुंडू समेत इन शहरों ने भी मारी बाजी

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच-18 पर स्कूटी डिवाइडर से टकराई, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केसरदा हाई स्कूल के समीप मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-18 के सर्विस रोड पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकरा जाने के कारण…

Spread the love

Jhargram : कोलकाता चोरबागान घटना के बाद सतर्क पुलिस प्रशासन  सतर्क, गोपीबल्लभपुर में दुर्गापूजा पंडालों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ी

झाड़ग्राम : कोलकाता चोरबागान घटना के बाद सतर्क पुलिस प्रशासन ने गोपीबल्लभपुर में दुर्गापूजा पंडालों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time