Jamshedpur: नालियों की दुर्दशा, खराब स्ट्रीट लाइट और गंदगी पर JDU का हस्तक्षेप, दिया समाधान का भरोसा

जमशेदपुर:  जनता दल (यू) मानगो थाना समिति के तत्वावधान में रविवार को मानगो गुरुद्वारा रोड एवं आसपास के इलाकों में संपर्क–समस्या–समाधान अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व मानगो थाना समिति के अध्यक्ष लालू गौड़ ने किया. कार्यक्रम में जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए.

नेताओं ने विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर स्थानीय समस्याओं की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की. आमजनों से संवाद के दौरान साफ–सफाई, जल निकासी, नाली सफाई, कचरा प्रबंधन, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फॉगिंग, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट और स्ट्रीट लाइट की स्थिति जैसे विषय प्रमुख रूप से उभरकर सामने आए.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई जगह नालियों पर स्लैब नहीं है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है. कुछ जगह नालियां क्षतिग्रस्त हैं, जिससे जल निकासी बाधित है. नियमित सफाई नहीं होने की वजह से गंदगी की समस्या गंभीर हो गई है. इसके साथ ही कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब हैं और विद्युत पोल की मरम्मत की भी आवश्यकता है.

जद (यू) नेताओं ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर स्थानीय जनता को भरोसा दिलाया कि इन्हें नगर निगम व संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा और शीघ्र समाधान के लिए ठोस पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र की साफ–सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए मानगो नगर निगम पर दबाव डाला जाएगा.

इस अभियान में मुख्य रूप से जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विनोद सिंह, विकास साहनी, कन्हैया ओझा, मृत्युंजय सिंह, प्रेम सक्सेना, प्रवक्ता आकाश शाह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो थाना महासचिव नीरज साहू, अवतार सिंह, परविंदर राम, नीरज सिंह, अभिजीत सेनापति, योगेंद्र साहू, सागर दत्ता, अशोक सिंह, महेंद्र सिंह, विजय कुमार बर्मन, मनोरंजन सिंह आदि मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: IAS पूजा सिंघल केस में ED ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाज़ा, सरकारी स्वीकृति के इंतजार में अटका मुकदमा

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर

साकची में नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा का प्रथम दिन जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्धारा आयोजित तीन दिवसीय भक्तों को भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time