Chaibasa: रहस्यमय हालात में तीन दिनों से लापता हैं बैडरो पूर्ति, परिजन बेहाल

गुवा: गुवा क्षेत्र के बराईबुरू अंतर्गत तेले हाटिंग निवासी बैडरो पूर्ति (उम्र 46 वर्ष), पिता दामु पूर्ति, बीते तीन दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं. परिजनों के अनुसार वे अचानक घर से निकले और फिर कभी वापस नहीं लौटे.

गुमशुदगी की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उनके दोस्तों और जान-पहचान वालों से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई है. स्थानीय ग्रामीणों ने भी आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.

परिजनों ने बैडरो पूर्ति की गुमशुदगी की शिकायत किरीबुरू थाना में दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए खोजबीन शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक उनके ठिकाने को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है.

तीन दिन बीत जाने के बावजूद बैडरो की कोई खबर न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. उन्होंने आशंका जताई है कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है.

परिजनों और पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने बैडरो पूर्ति को कहीं देखा हो या उनके बारे में कोई जानकारी हो तो कृपया तुरंत किरीबुरू थाना या परिजनों को सूचित करें.

 

इसे भी पढ़ें : Kandra: कांड्रा में कपड़े की दुकान में भीषण आग, छत के रास्ते बाहर निकाले गए लोग

Spread the love

Related Posts

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Seraikela : NH-33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस 

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शहरबेड़ा के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *