Kandra: कांड्रा में कपड़े की दुकान में भीषण आग, छत के रास्ते बाहर निकाले गए लोग

कांड्रा: गुरुवार सुबह कांड्रा थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. यह दुकान अशोक गुप्ता की बिल्डिंग में संचालित थी. आग लगने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बाजार में अफरा-तफरी फैल गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कांड्रा हाट बाजार के पास दुकानदारों ने पहले जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनी. इसके बाद दुकान से तेजी से धुआं निकलता देखा गया. तुरंत स्थानीय लोगों ने कांड्रा थाना पुलिस और आधुनिक पावर कंपनी को सूचना दी.

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि ऊपरी मंजिल पर मौजूद एक परिवार अंदर फंस गया.

स्थानीय लोगों की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. पास की बिल्डिंग की छत का सहारा लेकर फंसे हुए परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लोगों ने सराहनीय साहस दिखाया और मदद में एकजुट हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही आधुनिक कंपनी का फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने में जुट गया. काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया.

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है. प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह कपड़े की दुकान लाहकोठी निवासी बिपिन प्रसाद गुप्ता की थी. आग की चपेट में आकर दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के वस्त्र जलकर खाक हो गए हैं. दुकान मालिक और परिवार गहरे सदमे में हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: केंद्रीय विद्यालय में छात्र परिषद् का गठन, मिली जिम्मेदारी – जागा आत्मविश्वास

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time