Bahragora: खेतों में बारिश का कहर, मंडी में बढ़े सब्जियों के दाम – लेकिन किसानों को नहीं मिला लाभ

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के लुगाहारा गांव के किसान इन दिनों भारी चिंता में हैं. उन्होंने मेहनत से बैंगन, सिम, मिर्च, टमाटर और भिंडी की खेती की थी, लेकिन हाल की मूसलधार बारिश ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया. किसानों राजू महतो, मनीष महतो, नागेंद्र महतो और रखोहरी महतो ने बताया कि लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया और अधिकांश सब्जी फसलें सड़ गईं. खेतों से सब्जियों की तुड़ाई तक नहीं हो सकी, जिससे मंडियों में सप्लाई प्रभावित हुई और व्यापारी भी खाली हाथ लौटे.

बारिश की वजह से जहां एक ओर फसलें नष्ट हुईं, वहीं दूसरी ओर सब्जियों की आपूर्ति कम होने से बाजार में कीमतें आसमान छूने लगीं. लुगाहारा में जो कुछ बैंगन के पौधे बचे हैं, उससे किसान किसी तरह मुनाफा कमाने की कोशिश कर रहे हैं. स्थानीय पाईकारी बाजार में बैंगन 35 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि यही बैंगन उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचते-पहुंचते 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच जा रहा है.

क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि फसल नुकसान की समुचित जांच कर मुआवजा दिया जाए, ताकि अगली फसल के लिए वे दोबारा खेती में जुट सकें.

 

इसे भी पढ़ें :

Adityapur: VIP लेन में टोल नहीं देने पर बवाल, शुल्क मांगने पर सिक्योरिटी इंचार्ज की बेरहमी से पिटाई

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो के सुनील की किस्मत चमकी, हैवेल्स के हर घर त्योहार दिवाली ऑफर में मिली 26 लाख की इलेक्ट्रिक कार

जमशेदपुर :  हैवेल्स के ‘हर घर त्योहार’ दिवाली ऑफर के तहत एक ग्राहक (सुनील कुमार, मानगो निवासी) की किस्मत चमक गई। साकची स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल के हैवेल्स एक्सक्लूसिव गैलेक्सी…

Spread the love

Jamshedpur : साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार, महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं होंगी शामिल 

जमशेदपुर : साकची धालभूम क्लब मैदान में (अग्रसेन भवन के सामने) श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर का 20वां वार्षिक महोत्सव 17 मार्च मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *