Saraikela: सड़क के गड्ढों में फंसा विकास, धान रोप कर किया विरोध – टोल वसूली बंद करने की मांग

सरायकेला:  कोल्हान की लाइफलाइन मानी जाने वाली टाटा-कांड्रा-सरायकेला-चाईबासा मुख्य सड़क अब चलने लायक नहीं रही. करीब 65 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर तीन-तीन टोल नाके हैं, लेकिन हालत यह है कि सड़क पर हजारों गड्ढे बन चुके हैं. जलजमाव से हाल और बदतर है. हर दिन राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं.

सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने शनिवार को सड़क पर ही धान रोप कर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जेआरडीसीएल, संबंधित विभाग या जिला प्रशासन इस मामले पर ठोस कार्रवाई नहीं करता है, तो टोल टैक्स वसूली का ज़बरदस्त विरोध किया जाएगा.

मनोज चौधरी ने कहा कि टोल वसूलने का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सड़क, स्ट्रीट लाइट, शौचालय, पेयजल, चिकित्सा, वाहन मरम्मत और एंबुलेंस जैसी सुविधाएं देना है. मगर यहां गड्ढे इतने गहरे हैं कि जैसे ‘जहन्नुम का रास्ता’ बन चुके हों. आए दिन अखबारों में सुर्खियां बनने के बावजूद जेआरडीसीएल पर कोई असर नहीं पड़ा है.

पूर्व उपाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जब तक इस सड़क की मरम्मत नहीं होती, तब तक टोल टैक्स का भुगतान न करें. उन्होंने इसे जनहित का मुद्दा बताया और कहा कि यह सिर्फ सड़क नहीं, कोल्हान के लाखों लोगों की जीवन रेखा है.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: कांवर यात्रा के दौरान बवाल, नदी में भिड़े श्रद्धालु और फोटोग्राफर – देखें Video

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में मल्लिक प्लाईवुड दुकान में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक-स्कूटी बरामद, एक आरोपी अब भी फरार

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time