Deoghar: कांवर यात्रा के दौरान बवाल, नदी में भिड़े श्रद्धालु और फोटोग्राफर – देखें Video

देवघर:  बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर निकले कांवरियों और स्थानीय फोटोग्राफरों के बीच शनिवार को गोड़ियारी नदी में झड़प हो गई. यह घटना बांका जिले के सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर स्थित गोड़ियारी घाट की है, जहां कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ती है. मामला कांवरियों के फोटो खिंचवाने को लेकर शुरू हुआ. कई श्रद्धालु अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे या किसी परिचित से तस्वीर खिंचवा रहे थे. यह देख स्थानीय फोटोग्राफर कथित तौर पर नाराज हो गए.

आरोप है कि इसी नाराजगी में एक फोटोग्राफर ने एक कांवरिए का मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट की.

मोबाइल छीने जाने और मारपीट से गुस्साए कांवरिये एकजुट हो गए. इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर और एक घोड़े वाले पर हमला कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों की भीड़ ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस घटना में कुछ कांवरियों और फोटोग्राफरों को चोटें आई हैं. पूरी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. गोड़ियारी घाट जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: गुमला के जंगलों में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, तीन ढेर

Spread the love

Related Posts

Jharkhand: जयपाल सिंह मुण्डा मेमोरियल हॉकी टुर्नामेंट में ओडिशा को हराकर झारखंड ने जीता खिताब

गुवा:  जयपाल सिंह मुण्डा मेमोरियल हॉकी टुर्नामेंट का फाइनल मैच रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। झारखंड की एमबीआर टीम ने ओडिशा की आयरन किंग कलता टीम को 1-0 गोल…

Spread the love

Jharkhand: मुंबई में झारखंड के विशिष्ट प्राचार्य के रूप में सम्मानित होंगे विकास भकत, मिलेगा स्टार एजुकेशन अवॉर्ड 2025

पोटका:  पोटका क्षेत्र के युवा शिक्षाविद और पायनियर इंग्लिश स्कूल, जानमडीह के संस्थापक प्राचार्य विकास कुमार भकत को शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *