Jharkhand: गुमला के जंगलों में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, तीन ढेर

गुमला:  गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित लावा दाग जंगल में शनिवार सुबह से पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस टकराव में अब तक तीन उग्रवादी मारे गए हैं, जबकि कई के घायल होने की सूचना है. मारे गए उग्रवादियों में एक की पहचान जेजेएमपी कमांडर दिलीप लोहरा के रूप में हुई है. अन्य दो की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में जेजेएमपी के अन्य सदस्य भी शामिल थे.

कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन?
गुमला के एसपी हरीश बिन जमा को खुफिया जानकारी मिली थी कि जेजेएमपी कमांडर रविंद्र यादव अपने दस्ते के साथ इलाके में सक्रिय है. इसके बाद घाघरा, बिशनपुर और गुमला थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने जंगल की घेराबंदी शुरू की. जैसे ही उग्रवादियों ने पुलिस को देखा, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी मारे गए.

भारी मात्रा में हथियार बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एसएलआर, एके-47 और अन्य कई आधुनिक हथियारों के अलावा भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है. इससे साफ है कि उग्रवादी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे.

एसपी पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही गुमला एसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. पुलिस पहले ही इस इलाके में माओवादी और पीएलएफआई जैसे संगठनों के प्रभाव को समाप्त करने का दावा कर चुकी है. लेकिन हाल के दिनों में जेजेएमपी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी. सूत्रों के अनुसार, संगठन इलाके में विकास कार्यों में बाधा डालकर लेवी वसूली में सक्रिय था.

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: नीतीश सरकार की सौगात, पत्रकारों की पेंशन में ढाई गुना बढ़ोतरी

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time