Gamharia: उदयपुर विद्यालय को मिला उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दर्जा, अब बच्चों को नहीं करनी पड़ेगी लंबी यात्रा

गम्हरिया:  गम्हरिया प्रखंड के यशपुर पंचायत अंतर्गत उदयपुर स्थित मध्य विद्यालय उदयपुर को अब उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दर्जा मिल गया है। इस विद्यालय के उच्चीकृत होने से यशपुर और नवागढ़ पंचायत के लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के छात्र-छात्राओं को अब माध्यमिक शिक्षा के लिए प्रखंड मुख्यालय या अन्य दूरस्थ स्कूलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अब तक विद्यार्थियों को दो-दो रेलवे फाटक पार कर मुख्य सड़क से होकर गम्हरिया जाना पड़ता था, जो जोखिम भरा और समय लेने वाला था।

ग्राम शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं आजसू पार्टी एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश हांसदा ने बताया कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान ही विद्यालय को उच्च विद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था। यह वर्षों पुराना संघर्ष अब सफल हुआ है।

इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने मिठाई और टॉफियां बांटकर खुशी मनाई। साथ ही अभिभावकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय शिक्षकों से मिलकर शैक्षणिक विकास में सहयोग का भरोसा जताया।

आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो ने जानकारी दी कि विद्यालय में नौवीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। लेकिन विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी और बिल्डिंग की सुविधा का अभाव अब भी बना हुआ है। इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए शीघ्र ही एक बार फिर आंदोलन चलाया जाएगा ताकि बच्चों को बेहतर माध्यमिक शिक्षा मिल सके।

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: खेतों में बारिश का कहर, मंडी में बढ़े सब्जियों के दाम – लेकिन किसानों को नहीं मिला लाभ

Spread the love

Related Posts

Potka : नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पोटका : मुसाबनी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में पोटका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार…

Spread the love

Jamshedpur : SC का विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर,डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देशानुसार NALSA की पायलट परियोजना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time