Haridwar Stampede: अफवाह से हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

देहरादून:  हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर शनिवार को अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. मंदिर मार्ग पर अत्यधिक भीड़ के बीच अचानक मची अफरा-तफरी ने श्रद्धालुओं को संभलने का मौका नहीं दिया.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य राहत टीमें मौके पर पहुंचीं. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. राहत कार्य अब भी जारी है.

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया. लगभग 35 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. शुरुआती जांच में पता चला है कि मंदिर मार्ग से करीब 100 मीटर नीचे सीढ़ियों पर बिजली के झटके की अफवाह फैलने से भगदड़ मच गई. घटना की विस्तृत जांच की जा रही है.

गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि मनसा देवी मंदिर में अत्यधिक भीड़ के चलते यह हादसा हुआ. वे स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हुए और स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने लिखा, “हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. SDRF, उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल मौके पर राहत कार्य में लगे हैं. मैं लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हूं और माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.”

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: बिहार में बनेगा सफाई कर्मचारी आयोग, ट्रांसजेंडर की भी होगी भागीदारी

 

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलट की शपथ के साथ अग्नि शमन सेवा का दिया प्रशिक्षण

    गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर लोको पायलट को सेवा, सुरक्षा, समर्पण की शपथ के साथ अग्नि शमन सेवा प्रशिक्षण दिया गया।…

    Spread the love

    Sad News : जम्मू कश्मीर के उधमपुर में दुखद हादसा , गहरी खाई में बस गिरी 21 यात्रियों की मृत्यु, पीएम मोदी ने गहरा शोक जताया

    उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। रामनगर के कागोट गांव के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी,…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time