जमशेदपुर: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की चीन में होने वाली बैठक में शामिल होने की सहमति देने पर बधाई दी है।
पांडेय ने कहा कि इस बैठक से डॉलर के विकल्प की दिशा में बड़ा कदम उठेगा और वैश्विक संतुलन कायम करने में मदद मिलेगी। इससे दुनिया में अमेरिका की दादागिरी पर रोक लगेगी।
उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी अमेरिका की दादागिरी और टैरिफ युद्ध नीति की वजह से द्वितीय विश्व युद्ध जैसी स्थितियां बनी थीं। आज फिर अमेरिकी नीतियों के कारण एशियाई देशों को एक मंच पर आना पड़ रहा है। यही कारण है कि अब वर्ल्ड ऑर्डर बदलने की ओर बढ़ रहा है और SCO की बैठक पर अमेरिका की कड़ी नजर है।
पांडेय ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में भारत अपनी शक्ति और नेतृत्व क्षमता को पूरी दुनिया में स्थापित करने जा रहा है। चीन में होने वाली SCO बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी ऐतिहासिक साबित होगी।
इसे भी पढ़ें : Jammu: रियासी और रामबन में भूस्खलन, घर-स्कूल ढहे, लोग लापता – जायजा लेने पहुंचेंगे अमित शाह
There is no ads to display, Please add some



















































