Jharkhand Assembly: जेपीएससी से जिहाद तक मानसून सत्र में गरजने को भाजपा तैयार, सदन में तेज होगी बहस

रांची:  झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से आरंभ हो गया. सत्र शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सरकार को घेरने की रणनीति तय कर ली है. पार्टी के विधायक दल की अहम बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता बाबूलाल मरांडी ने की. बैठक में राज्य के कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई. तय हुआ कि भाजपा सदन में सरकार से इन मुद्दों पर स्पष्ट जवाब मांगेगी.

भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार विकास से भटककर “नाम बदलने” की राजनीति में उलझी है. उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय और अटल क्लिनिक का नाम बदलने को देश की महान विभूतियों का अपमान बताया.

पार्टी की योजना है कि नगर निकाय चुनावों में पिछड़े वर्गों को 27 प्रतिशत आरक्षण, किसानों की समस्याएं, जेपीएससी में पारदर्शिता की कमी, और एसआईआर रिपोर्ट में आए “वोट जिहाद”, “लव जिहाद” और “लैंड जिहाद” जैसे मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया जाए. नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज को मजबूती से विधानसभा में रखेगी और सरकार को इन सवालों से भागने नहीं देगी.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Assembly: SIR पर झारखंड विधानसभा में सियासी घमासान – सत्ता और विपक्ष में तल्ख बहस

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Muri : सिल्ली में दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटा प्रशासन

    मुरी : दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुरी थाना क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में क्षेत्र में फ्लैग…

    Spread the love

    Muri : अर्पिता महिला मंडल सीसीएल एवं महाबली एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन, रिया पाठक को मिला सम्मान

    मुरी : अर्पिता महिला मंडल सीसीएल एवं महाबली एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर नगर सीसीएल कॉलोनी में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विगत दिनों महाबली एंटरटेनमेंट…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time