Muri : खेरबेड़ा गांव में डालसा ने चलाया डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम

मूरी : जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची मार्गदर्शन में सिल्ली प्रखंड के गोड़ाडीह पंचायत के खेरबेड़ा गांव में रविवार को डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी कौशल्या देवी, ब्रजेश कुमार माहतो, बंशीधर महतो, बंशीधर घटवार, पंकज कुमार माहतो, राजकुमार महतो एवं अन्य ने ग्रामीणों को डालसा की गतिविधियों से अवगत कराया।

पीएलवी शंकर महतो एवं ब्रजेश कुमार महतो ने बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या इत्यादि विषय के संबंध में न्याय प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। कौशल्या देवी ने ग्रामीणों को डालसा के तरफ से निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया।

बंशीधर महतो ने मोटर वाहन अधिनियम, बाल विवाह कानून एवं दहेज प्रथा कानून के बारे में लोगों को जानकारी दी। पंकज कुमार महतो ने कहा कि युवाओं को नशा से दूर रहना चाहिए। नशा से घर और परिवार दोनों नष्ट होता है। वहीं राजकुमार महतो ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन वादकारियों के वादों को अधिवक्ता व मध्यस्थों के द्वारा निःशुल्क निस्तारण किया जायेगा।

वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मईंया सम्मान योजना, जॉब कार्ड, प्री-लिटिगेशन वाद, कन्या भ्रूण हत्या एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। यह भी ज्ञात हो कि एलएडीसी डिपुटी चीफ ने कन्या भ्रूण हत्या तथा इससे संबंधित कानून के बारे में भी अपने विचार रखें। इसके अलावा उन्होंने ने बाल विवाह कानून-2006, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, मानव तस्करी, शिक्षा का अधिकार, नालसा, झालसा और डालसा क्या है? इस पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें : Womens Day Special : सभी महिलाओं के लिए अधिकार, न्याय एवं कार्रवाई अनिवार्य है : डॉ रानी ठाकुर

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के चित्रेश्वर व बहुलिया में गाजन महोत्सव का  आगाज, दिखा अटूट आस्था और अदम्य साहस  

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक चित्रेश्वर और बहुलिया (बाबा भूतेश्वर) शिव मंदिरों में सोमवार को सदियों पुरानी परंपरा और रोंगटे खड़े कर देने वाली आस्था के साथ गाजन पर्व…

Spread the love

Gua : महिला श्रमिकों की अनदेखी पर भड़का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

गुवा : झारखंड महिला श्रमिक संघ यूनियन के तत्वावधान में सोमवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिला श्रमिकों की अनदेखी को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time