जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक घर की दीवार को बम से उड़ा दिया।
घटना गौस नगर फुटबॉल मैदान के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मेहरून बीबी के मकान की दीवार पर अज्ञात युवकों द्वारा बम लगाकर विस्फोट कर दिया गया। यह घटना 8 मार्च की रात करीब 2 बजे की है।
प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद जसिम अशरफी ने बताया कि देर रात अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा कमरा धुएं से भर गया और कमरे में रखा कूलर भी दूर जा गिरा। उस समय घर की बुजुर्ग महिला मेहरून बीबी उसी कमरे में सो रही थीं।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब धुआं छंटा तो देखा गया कि पलंग के पास दीवार में बड़ा छेद हो गया है। पीछे मैदान की तरफ जाकर देखने पर पता चला कि दीवार के पास विस्फोट किया गया था।
इस घटना में घर की दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोट में किस प्रकार के बम या विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में युवक को चाकू मारकर जख्मी करने वाला युवक धराया, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
There is no ads to display, Please add some


















































