Jamshedpur : बिष्टुपुर सत्यनारायण श्याम मंदिर में शिव कथा 10 से 16 मार्च तक, धार्मिक संस्था मित्र कांवड संघ टाटानगर कर रहा आयोजन

जमशेदपुर :  श्री श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ का 17 वां वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 10 से 16 मार्च तक बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मंदिर (श्रीराम मंदिर के पीछे) में होने जा रहा हैं। इसका आयोजन शहर की धार्मिक संस्था मित्र कांवड संघ टाटानगर द्धारा किया जा रहा हैं। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष रामा कांत साह ने बताया कि शिव कथा का शुभारंभ मंगलवार 10 मार्च की सुबह 08 बजे कलश यात्रा से होगी। कलश यात्रा श्रीराम मंदिर से निकलेगी, जो कथा स्थल सत्यनारायण श्याम मंदिर तक जायेगी। चित्रकुट मधुसूदन सेवाधाम के प्रसिद्ध कथावाचक श्री स्वामी सूदर्शनाचार्य जी महाराज व्यासपीठ से श्री शिवकथा का प्रसंग रोजाना दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक सुनाएंगे। रोजाना सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन होगा।

विशाल संकीर्त्तन 16 मार्च को

संस्था के मनीष कश्यप ने बताया कि शिवकथा के अंतिम दिन 16 मार्च सोमवार की शाम को बिष्टुपुर जलाराम भवन में 8 बजे से देर रात तक बाबा बासुकीनाथ का विशाल संकीर्त्तन होगा। इससे पहले पूजा और महाआरती शाम 7 बजे से होगी। प्रसाद एवं भंडारा का आयोजन भी होगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल होगें। विशाल संकीर्त्तन में आमंत्रित कलाकार कोलकाता के संजय शर्मा ‘पवन‘, देवघर की रेणु झा सहित स्थानीय कलाकार अशोक आगीवाल और अनुभव अग्रवाल भजनों की शानदार प्रस्तुति देगें। मित्र कांवड संघ संस्था ने सभी श्रद्धालुओं से शिव कथा और संकीर्त्तन में आने का अनुरोध किया हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी के विनोद दास को 24 वर्ष बाद मिला न्याय, अवैध कब्जाधारी बिल्डर से मुक्त करायी गई जमीन 

Spread the love

Related Posts

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर वार्ता विफल, संयुक्त यूनियनों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

गुवा : सेल की लौह अयस्क खदानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर प्रबंधन, प्रशासन और संयुक्त यूनियनों के बीच सोमवार को गुवा के एचआरडी में कई दौर…

Spread the love

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी पर चार लौह अयस्क खदानों में ठप्प हुआ कामकाज, श्रमिकों ने पुरानी व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग

टायर जलाकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध गुवा :  सेल प्रबंधन द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लागू करने की पहल अब बड़े औद्योगिक टकराव का रूप लेती दिख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time