बहरागोड़ा : सोमवार को प्रखंड के बरसोल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष प्रसव पूर्व जाँच (ANC) शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है। वहीं शिविर के दौरान एएनएम निलम टप्पो ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश भर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब नियमित रूप से एंटीनेटल केयर (ANC) जाँच की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत महिलाओं की निम्नलिखित निःशुल्क जाँच की जा रही है।जिसमें हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, HIV, ब्लड प्रेशर (BP), यूरिन टेस्ट और वजन की जाँच होती है।’स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत आयोजित ये विशेष शिविर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं के अंतर को कम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ही इतनी व्यापक जाँच सुविधाएं मिलने से उन्हें काफी सहूलियत हो रही है।
इसे भी पढ़ें : Baharagora : खेल और कानून के संगम से गूंजा महिला दिवस, उभरती क्रिकेटर प्रियंका कर सम्मानित
There is no ads to display, Please add some


















































