Bahragora: शिबू सोरेन के आदर्शों को याद कर भावुक हुए कार्यकर्ता, गूंजे आदिवासी अस्मिता के गीत

बहरागोड़ा:  झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर आज बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक जताया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

बहरागोड़ा मुख्य बाजार पथ पर स्थित वीर बिरसा पुस्तकालय भवन परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर दिशोम गुरु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष एवं बीस सूत्री कार्यक्रम के संयोजक असित मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन आदिवासियों, झारखंड के मूलवासियों और गरीब तबके के लोगों को महाजनी शोषण से मुक्त कराने में लगा दिया। उनके अथक संघर्षों के कारण झारखंड एक अलग राज्य के रूप में देश के नक्शे पर उभरा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। इस श्रद्धांजलि सभा में प्रोफेसर श्याम मुर्मू, निर्मल दुबे, मदन मन्ना, सुमित माईती, जीतवाहन राउत, विशु ओझा और नाड़ू गोपाल माईती जैसे स्थानीय नेता मौजूद थे। सभी ने शिबू सोरेन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa मानहानि केस में राहुल गांधी को जमानत, झारखंड की चाईबासा कोर्ट ने दी बेल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time