Jadugora: भाजपा नेता बाबू लाल सोरेन ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, बृहद झारखंड आंदोलन का किया ऐलान

जादूगोड़ा:  भाजपा नेता और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन ने सोमवार को जादूगोड़ा मोड़ चौक पर जननायक स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शोकसभा का आयोजन भी किया गया, जहां उन्होंने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभा को संबोधित करते हुए बाबू लाल सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सपना था कि 28 जिलों को मिलाकर एक पूर्ण झारखंड राज्य बने, लेकिन आज की स्थिति में केवल 18 जिलों को ही इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने इस अधूरे सपने को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताते हुए घोषणा की कि जल्द ही “शिबू सोरेन सेना” का गठन किया जाएगा।

बाबू लाल ने बताया कि बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में जो 10 जिले झारखंड में शामिल नहीं हो सके हैं, उन्हें भी जोड़ने के लिए एक बड़ा जनांदोलन छेड़ा जाएगा। उनका मानना है कि यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिससे दिशोम गुरु की आत्मा को शांति मिल सकेगी।

इस शोकसभा में उन्होंने प्रस्ताव भी रखा, जिसे वहां मौजूद समर्थकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। बाबू लाल सोरेन ने स्पष्ट किया कि जल्द ही इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी और दिवंगत शिबू सोरेन के नाम पर “शिबू सोरेन सेना” गठित कर आंदोलन को मजबूती दी जाएगी।

कार्यक्रम में लखन मुर्मू, रघुटुडू, वर्षा टुडू, विमल अगस्टिन, बूतरु हांसदा, मुखिया भीम सेन मुर्मू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और जननायक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa मानहानि केस में राहुल गांधी को जमानत, झारखंड की चाईबासा कोर्ट ने दी बेल

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time