जमशेदपुर : 76ए गोलमुरी मार्केट के रहने वाले प्रबजोत सिंह के रांची के बरियातु स्थित फ्लैट से 16 लाख रुपये की चोरी कर फरार उनके चालक मनीष कुमार को रांची पुलिस पुलिस ने दिल्ली के नेहाल विहार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से चोरी का 10 लाख 73 हजार रुपया बरामद कर लिया गया है. घटना 28 जुलाई की है. प्रबजोत सिंह पिता शैलेन्द्र सिंह बोकारो में स्परिट्स एंड एलाइट इंडस्ट्रीज प्रा०लि० में कार्यरत हैं. उन्होंने रांची के गौतमबुद्ध मार्ग, बरियातु में पेबल बे अपार्टमेन्ट में दो फ्लैट (सं0 – 803 एवं 905) किराए पर लिया था. 905 नंबर के फ्लैट में वे स्वयं रहते थे. जबकि दूसरा उन्होंने अपने ड्राइवर एवं स्टाफ के रहने के लिए दिया था. 28 जुलाई को जब वे शाम में बाहर गए थे. उसी दौरान उनके ड्राईवर मनीष कुमार फ्लैट सं०- 905 को खोलकर प्रबजोत के अलमीरा से कुल 1600000 (सोलह लाख) रुपया निकाल लिया तथा वहां रह रहे अन्य स्टाफ से कहकर गया कि वह बोकारो वाला ऑफिस में जा रहा है. प्रबजोत ने जब मनीष कुमार को फोन किया तो उसका फोन स्वीच ऑफ मिला. घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने इसकी जानकारी रांची के पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया. मनीष के लोकेशन के आधार पर पुलिस दिल्ली गई तथा छापेमारी कर उसे दिल्ली के एक मकान A-6 गली नं0 34 चंदर विहार, थाना- नेहाल विहार से गिरफ्तार किया. साथ ही उसके पास से 10 लाख, 73 हजार रुपया बरामद किया. बाकी पैसो के बारे पुछने पर मनीष ने बताया कि कर्ज देने एवं अन्य चीजो पर खर्च हो गया है. रांची लाए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें : Bihar: जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह का सियासी दम, कहा -“जनता मुझसे मिलना चाहती है”
There is no ads to display, Please add some


















































