अमेरिका में Pakistan Army Chief के बदले सुर, बोले – भारत चमचमाती कार, पाक कबाड़ ढोने वाला ट्रक

नई दिल्ली:  ऑपरेशन सिंदूर के बाद दूसरी बार अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत को लेकर भड़काऊ बयान दिया। फ्लोरिडा के टैम्पा शहर में एक ब्लैक टाई डिनर पार्टी में उन्होंने न सिर्फ भारत को मिसाइल हमले की धमकी दी, बल्कि पाकिस्तान को ‘डंपिंग ट्रक’ और भारत को ‘चमचमाती कार’ कहकर अजीब तुलना भी कर डाली।

सिंधु जल समझौते पर धमकी
मुनीर ने कहा कि अगर भारत ने सिंधु जल समझौता तोड़ा और डैम बनाना शुरू किया, तो पाकिस्तान इंतजार करेगा और फिर 10 मिसाइलों से हमला कर देगा। उनके शब्दों में – “सिंधु नदी भारत की फैमिली प्रॉपर्टी नहीं है, और हमें मिसाइलों की कोई कमी नहीं।”

भारत-पाकिस्तान की अजीब तुलना
भारत को नुकसान पहुंचाने की बात करते हुए मुनीर ने कहा – “भारत एक हाईवे पर दौड़ती फेरारी जैसी चमचमाती मर्सिडीज है, जबकि हम कबाड़ और ईंट-पत्थर से भरा डंप ट्रक हैं। अगर ये ट्रक उस कार से टकराएगा, तो नुकसान किसका होगा?”

हमले का ‘प्लान’ भी बताया
मुनीर ने दावा किया कि अगर हमला हुआ तो वे भारत के पूर्वी हिस्से से शुरुआत करेंगे, जहां भारत के सबसे मूल्यवान संसाधन हैं, और फिर पश्चिम की ओर बढ़ेंगे। उनकी छवि पाकिस्तान में एक कट्टर धार्मिक जनरल की है, जो अक्सर अपने बयानों में मजहबी उदाहरणों का इस्तेमाल करते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: नक्सल प्रभावित गांव की बदली तस्वीर, झारखंड का यह गांव बना ‘आर्टिस्ट विलेज’

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

    Spread the love

    Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

    बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time