Bihar : अब पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भी होगा SIR, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

  • मुख्य चुनाव आयुक्त बोले – मतदाता सूची से नाम हटाने से पहले होंगे पुख्ता सबूत, हर वोटर के साथ मजबूती से खड़ा है आयोग
  • “मतदाताओं को डराने की राजनीति नहीं चलेगी” – मुख्य चुनाव आयुक्त

नई दिल्ली : एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भी SIR (Systematic Investigation and Rectification) प्रक्रिया को लागू किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल में SIR कब से शुरू होगा, इसका निर्णय तीनों चुनाव आयुक्त मिलकर लेंगे और इसकी घोषणा उपयुक्त समय पर की जाएगी। उनके साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने और फर्जी या दोहरे नाम हटाने के लिए की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश, मेड इन इंडिया उत्पादों को अपनाने की अपील

SIR की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, मतदाता सूची सुधार के लिए आयोग गंभीर

मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी कहा कि किसी भी मतदाता का नाम बिना ठोस प्रमाण के सूची से नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुछ लोगों द्वारा दोहरे मतदान के आरोप लगाए गए, लेकिन जब उनसे सबूत मांगे गए तो कोई ठोस जवाब नहीं मिला। ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग न तो झूठे आरोपों से डरता है और न ही मतदाताओं को डराने की साजिशों से पीछे हटेगा। उन्होंने दोहराया कि चुनाव आयोग सभी वर्गों और धर्मों के मतदाताओं के साथ बिना किसी भेदभाव के चट्टान की तरह खड़ा रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर…

Spread the love

Jamshedpur : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL मामले में फिर दोहरायी CBI जांच की मांग, कहा- जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच हो

जमशेदपुर :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time