Jamshedpur: ट्रंप का टैरिफ टेरर भारत को प्रभावित नहीं करेगा – J.P. पांडेय

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश नेता जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पांडेय ने कहा कि गुजरात में मारुति EV प्लांट का उद्घाटन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भारत मेक इन इंडिया के दम पर 2047 तक विकसित और आर्थिक महाशक्ति बनेगा। “लोकल फॉर वोकल” के संकल्प के साथ देश अपने विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत बुलेट ट्रेन परियोजना की ओर बढ़ चुका है, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होकर हम दूसरे देशों को हथियार सप्लाई कर रहे हैं। अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की शक्ति लगातार मजबूत हुई है और आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है।

पांडेय ने कहा कि 50% अमेरिकी टैरिफ भारत की प्रगति को रोक नहीं सकता। शिक्षा, विज्ञान, सड़क और युवा शक्ति के बल पर भारत आगे बढ़ रहा है। यही तेजी अमेरिका के लिए “चिढ़” का कारण बनी है। उन्होंने कहा, “जब भी कोई राष्ट्र तेज गति से विकास करता है, विरोध शुरू हो जाता है। भारत इस मानवीय विकार से भली-भांति परिचित है।”

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कल होगा झारखंड के पहले 15 मेगावाट वाले पावर प्लांट का शुभारंभ, शिलापट्ट पर गरमाई सियासत

Spread the love

Related Posts

Ranchi : आचार संहिता उल्लंघन मामले में देवेंद्रनाथ महतो को न्यायालय से राहत

सोनाहातू थाना कांड संख्या 61/24 में मिली जमानत, प्रत्याशी बोले—न्यायपालिका पर पूरा भरोसा रांची : सिल्ली विधानसभा सीट से ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के प्रत्याशी रहे देवेंद्रनाथ महतो को आचार…

Spread the love

डिजिटल नवाचार में अग्रणी NUVOCO, ‘कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजमेंट’ के लिए जीता प्रतिष्ठित सैप ACE अवॉर्ड

जमशेदपुर:  भारत की अग्रणी निर्माण सामग्री कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड को ‘डिसरप्टर – कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजमेंट’ श्रेणी में प्रतिष्ठित सैप एसीई अवॉर्ड (SAP ACE Award) से सम्मानित किया गया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *