Jharkhand: रामदास सोरेन के निधन के बाद शिक्षा और निबंधन विभाग का प्रभार खुद संभालेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची:  झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद अब यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद संभाली है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के साथ-साथ निबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया है।

कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता (समन्वय) विभाग ने औपचारिक अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि छह दिसंबर 2024 की अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत मुख्यमंत्री को उनके पहले से सौंपे गए विभागों के अलावा ये दोनों विभाग भी आवंटित किए गए हैं।

15 अगस्त को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रामदास सोरेन का निधन हो गया था। वे दो अगस्त को अपने आवास पर बाथरूम में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले जमशेदपुर और फिर दिल्ली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
शनिवार को जमशेदपुर में हजारों समर्थकों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

रामदास सोरेन घाटशिला से विधायक और झामुमो के वरिष्ठ नेता थे। शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के शैक्षणिक विकास के लिए कई अहम कदम उठाए। झारखंड आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। लोग उन्हें सरल, सुलभ और संघर्षशील नेता के रूप में याद कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Vice President Election: विपक्ष आज करेगा उपराष्ट्रपति पद के साझा उम्मीदवार का ऐलान, दौड़ में महात्मा गांधी के परपोते भी शामिल
Spread the love

Related Posts

Muri : मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को दिल्ली में जन  आक्रोश रैली, लोगों से शामिल होने का आह्वान

मुरी :  भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) झारखंड राज्य कमिटी का छोटानागपुर स्तरीय जन‌ आक्रोश जत्था ने मुरी में प्रदर्शन किया. इस दौरान केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की…

Spread the love

Muri : खेरबेड़ा गांव में डालसा ने चलाया डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम

मूरी : जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची मार्गदर्शन में सिल्ली प्रखंड के गोड़ाडीह पंचायत के खेरबेड़ा गांव में रविवार को डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *