Jamshedpur: मोबाइल लॉटरी और शराब ने बिगाड़ा माहौल, सड़कों पर उतरीं महिलाएं

जमशेदपुर:  मानगो उलीडीह डिमना बस्ती में खुलेआम चल रहे मोबाइल डेली लॉटरी और अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने अब मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह के नेतृत्व में मोहल्ले की महिलाएं उलीडीह थाना पहुँचीं और सामूहिक शिकायत दर्ज कराई।

महिलाएं बोलीं – घर बर्बाद हो रहे हैं
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि मोबाइल लॉटरी और शराब की भट्टी ने बस्ती का माहौल बिगाड़ दिया है। हालत यह हो गई है कि सरकारी राशन (चावल-गेहूं) तक लड़के बेचकर नशे की लत पूरी कर रहे हैं। इससे परिवार दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि अगर इस कारोबार पर रोक नहीं लगी, तो लोगों के घर-द्वार तक बिक जाएंगे।

 

विकास सिंह ने दी चेतावनी
थाने पहुँचे भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने कहा कि मानगो अब “मोबाइल लॉटरी की होलसेल मंडी” बन चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर डिमना बस्ती में अवैध लॉटरी और शराब का कारोबार बंद नहीं हुआ तो सैकड़ों महिलाएं तख्ती और डंडा लेकर अभियान चलाकर खुद इन अड्डों को ध्वस्त करेंगी।

शिकायत पर उलीडीह थानेदार ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि हर हाल में अवैध कारोबार को रोका जाएगा और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे जिनमें विकास सिंह, विशाल कुंभकार, संतोष दत्ता, दुर्गा दत्ता, तुलसी कुंभकार, बासमती लोहार, माया देवी, रूबी देवी, चंदा देवी, काजल देवी, गुरुवारी महतो, करुणा लोहार, कल्याणी देवी, फुलमनी देवी, सरिता देवी, लव लोहार, कुश लोहार, राजेश शांडिल्य, लच्छू मोदी, मोहन सोलंकी, गणेश टुडु, कार्तिक कालिंदी समेत सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो छोटा पुल पर नशेड़ी का हंगामा, राहगीरों से पैसे छीनने की कोशिश

Spread the love

Related Posts

Gua : वन देवी मंदिर में महानवमी पर कन्या पूजन व भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

गुवा : गुवा से लगभग 4 किलोमीटर दूर पहाड़ी स्थित मां दुर्गा वन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र को लेकर भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। मंदिर कमेटी की…

Spread the love

Bahragora : अटूट आस्था और परंपरा का संगम, तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा का भव्य शुभारंभ

बहरागोड़ा : भक्ति, श्रद्धा और पौराणिक मान्यताओं के मेल के साथ बरसोल क्षेत्र के कुम्हारडूबी, बारासती और गोहोलामुड़ा में गुरुवार से तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा हर्षोल्लास के साथ शुरू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time