Jamshedpur: आजीविका संवर्धन की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश, फर्जी रिपोर्टिंग पर होगी कार्रवाई

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले में आजीविका संवर्धन योजनाओं की समीक्षा बैठक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि “जमीनी स्तर पर काम दिखना चाहिए, फर्जी रिपोर्टिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

शहद उत्पादन और वाद्य यंत्र निर्माण
बोड़ाम प्रखंड में शहद उत्पादन के लिए अगले एक वर्ष में एक करोड़ रुपये टर्नओवर का लक्ष्य तय किया गया।
22 अगस्त से चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें उत्पादन और गुणवत्ता सुधार पर जोर दिया जाएगा।
अंधारझोर गांव में वाद्य यंत्र निर्माण की गुणवत्ता सुधार हेतु कलाकारों और विशेषज्ञों के साथ कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

तेल पेराई, बांस और काजू प्रोसेसिंग
डुमरिया (लखाईडीह) में तेल पेराई मशीन सामुदायिक मॉडल पर संचालित करने की योजना।
बहरागोड़ा के बंबू क्लस्टर के लिए 10 दिनों में विस्तृत प्रस्ताव देने का आदेश।
बहरागोड़ा में काजू प्रोसेसिंग को स्थानीय किसानों और महिलाओं से जोड़कर बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने की योजना।

पोल्ट्री और मशरूम उत्पादन
पटमदा और पोटका में पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं की मासिक आय में 20% वृद्धि का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक।
जमशेदपुर सदर में मशरूम उत्पादन से जुड़े 215 लोग एफपीओ में पंजीकृत, जिन्हें मार्केट लिंकज और ब्रांडिंग से जोड़ने का निर्देश।

कला और हस्तशिल्प
मुसाबनी के सिल्क प्रोजेक्ट, घाटशिला के वुड कार्विंग, डोकरा आर्ट और पैटकर पेंटिंग पर भी विस्तृत चर्चा।
उपायुक्त ने कहा कि “स्थानीय संसाधन, स्थानीय हुनर और स्थानीय लोगों की भागीदारी ही आजीविका संवर्धन की असली ताकत है।”
घाटशिला के ग्रामीण कलाकारों को संगठित करने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँच दिलाने पर जोर।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मोबाइल लॉटरी और शराब ने बिगाड़ा माहौल, सड़कों पर उतरीं महिलाएं

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल बरामद

कपाली के मो. आबिद से 97 हजार रुपये में हथियार खरीदने का खुलासा, पुलिस खंगाल रही हथियार तस्करी का नेटवर्क जमशेदपुर : शहर में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ…

Spread the love

Potka: बंगला क्लब खैरपाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ रही भीड़

पोटका : बंगला क्लब खैरपाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मूर्तिकार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time