पोटका: समाज कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की पहल पर पोटका प्रखंड के 13 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों को वाटर फिल्टर उपलब्ध कराया गया। सोमवार को स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने इस योजना का शुभारंभ किया।
योजना के पहले चरण में नारदा, कासियाबेड़ा, रोहिनिबेड़ा, कोकदा, दुड़कु-1, दुड़कु-2, मुकुंदपुर, छोटा सिगदी, दिगरसाई, मझगांव मातकमडीह और सबरनगर आंगनबाड़ी केंद्रों को वाटर फिल्टर दिए गए।
विधायक संजीव सरदार ने इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र संचालकों से कहा कि वे केंद्रों का संचालन जिम्मेदारी से करें ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को पूरी तरह मिल सके। इस अवसर पर प्रभारी सीडीपीओ निकिता बाला सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आजीविका संवर्धन की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश, फर्जी रिपोर्टिंग पर होगी कार्रवाई
There is no ads to display, Please add some


















































