गुवा: दक्षिण पूर्व रेलवे के ज़ोनल रेलवे सलाहकार समिति (ZRUCC) के सदस्य अरुण जोशी ने बताया कि राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर बड़बील से रांची फास्ट मेमू ट्रेन के शीघ्र परिचालन की मांग की है।

ZRUCC सदस्य
कोल्हान क्षेत्र में रेल सेवा की कमी
उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र (बड़ाजामदा, गुवा, नोवामुंडी, डोंगवापोशी, झीकपानी, चाईबासा, राजखरसावां और बड़बील) से रेलवे को लंबे समय से सबसे ज्यादा राजस्व मिल रहा है, क्योंकि यहां से आयरन ओर और बॉक्साइट की बड़ी मात्रा में ढुलाई होती है।
इसके बावजूद, यहां की आम जनता को पर्याप्त रेल सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में लोग सड़क मार्ग से सफर करते हैं और ज्यादा किराया चुकाते हैं।
रांची से सीधी ट्रेन की मांग
सांसद वर्मा ने कहा कि रांची से सीधी ट्रेन सेवा की मांग वर्षों से उठती रही है। अगर बड़बील से रांची तक फास्ट मेमू ट्रेन चलाई जाती है, तो कोल्हान और आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों यात्री सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
अरुण जोशी ने उम्मीद जताई कि रेलवे जल्द रैक आवंटन कर इस ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। इससे शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के लिए रांची जाने वाले लोगों की परेशानी काफी कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Liquor Scam: IAS विनय चौबे को मिली बेल, लेकिन फिर भी नहीं आ पाएंगे बाहर – जानिए वजह
There is no ads to display, Please add some


















































