Chaibasa: बड़बील से रांची फास्ट मेमू ट्रेन जल्द, हजारों यात्रियों को मिलेगा फायदा

गुवा:  दक्षिण पूर्व रेलवे के ज़ोनल रेलवे सलाहकार समिति (ZRUCC) के सदस्य अरुण जोशी ने बताया कि राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर बड़बील से रांची फास्ट मेमू ट्रेन के शीघ्र परिचालन की मांग की है।

अरुण जोशी
ZRUCC सदस्य

कोल्हान क्षेत्र में रेल सेवा की कमी
उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र (बड़ाजामदा, गुवा, नोवामुंडी, डोंगवापोशी, झीकपानी, चाईबासा, राजखरसावां और बड़बील) से रेलवे को लंबे समय से सबसे ज्यादा राजस्व मिल रहा है, क्योंकि यहां से आयरन ओर और बॉक्साइट की बड़ी मात्रा में ढुलाई होती है।
इसके बावजूद, यहां की आम जनता को पर्याप्त रेल सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में लोग सड़क मार्ग से सफर करते हैं और ज्यादा किराया चुकाते हैं।

रांची से सीधी ट्रेन की मांग
सांसद वर्मा ने कहा कि रांची से सीधी ट्रेन सेवा की मांग वर्षों से उठती रही है। अगर बड़बील से रांची तक फास्ट मेमू ट्रेन चलाई जाती है, तो कोल्हान और आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों यात्री सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

अरुण जोशी ने उम्मीद जताई कि रेलवे जल्द रैक आवंटन कर इस ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। इससे शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के लिए रांची जाने वाले लोगों की परेशानी काफी कम हो जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Liquor Scam: IAS विनय चौबे को मिली बेल, लेकिन फिर भी नहीं आ पाएंगे बाहर – जानिए वजह

Spread the love

Related Posts

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन,  पर्यावरण संरक्षण पर वक्ताओं ने दिया जोर

पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने…

Spread the love

बहरागोड़ा कॉलेज में मुंडारी विषय में PG की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक समीर मोहंती को सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंडारी भाषा स्टूडेंट्स यूनियन ने विधायक समीर कुमार मोहंती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time