Jamshedpur: 8 दिव्यांगजनों को मिली e-Tricycle, 1 सितंबर तक सभी प्रखंडों में होगा वितरण

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण एवं परीक्षण शिविरों की शुरुआत हो गई है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार 19 अगस्त से 01 सितंबर तक सभी प्रखंडों में नि:शुल्क Free Aid & Appliances Distribution Camp आयोजित किए जा रहे हैं।

पहले दिन धातकीडीह सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में 8 दिव्यांगजनों के बीच ई-ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। इसके अलावा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के 42 वरिष्ठ नागरिकों और 30 दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।

इन शिविरों का आयोजन प्रखंडवार किया जाएगा। गोलमुरी सह-जुगसलाई में 20 अगस्त को, पोटका में 21 अगस्त को, पटमदा में 22 अगस्त को, बोड़ाम में 23 अगस्त को, मुसाबनी में 25 अगस्त को, डुमरिया में 26 अगस्त को, धालभूमगढ़ में 28 अगस्त को, चाकुलिया में 29 अगस्त को, बहरागोड़ा में 30 अगस्त को और घाटशिला में 1 सितंबर को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रशासन का कहना है कि इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लाभुकों का पंजीकरण कर उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन ने सभी दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने-अपने प्रखंडों में आयोजित शिविर में पहुंचें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: जमशेदपुर में बिना हेलमेट वाले चालकों को अब नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने कसा शिकंजा

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, कटी हुई फसलें हुईं बर्बाद

बहरागोड़ा : भीषण उमस के बीच मंगलवार शाम मौसम का मिजाज बदलना बहरागोड़ा और बरसोल के किसानों के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। आसमान में छाये काले बादलों…

Spread the love

Jamshedpur : शिक्षक पात्रता परीक्षा में भोजपुरी, मगही एवं अंगिका की उपेक्षा जनहित के खिलाफ : अप्पू तिवारी

जमशेदपुर : भोजपुरी नव चेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड प्रदेश में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) में भोजपुरी, मगही एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time