Jadugora: सूर्या हांसदा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग तेज, जादूगोड़ा में गूंजे नारे

जादूगोड़ा:  गोड्डा के आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। सोमवार को जादूगोड़ा के यूसिल अस्पताल चौक पर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने प्रेस वार्ता कर इसे “आदिवासियों की आवाज दबाने का घृणित प्रयास” बताया और राज्य सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

इस दौरान उनके समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए – “आदिवासी सूर्या हांसदा को न्याय दो”, “जब तक सूरज-चांद रहेगा, सूर्या तेरा नाम रहेगा”। लोगों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई सुनियोजित है और इसका मकसद आदिवासियों की आवाज को दबाना है।

बाबूलाल सोरेन ने आरोप लगाया कि सूर्या हांसदा को बीमार हालत में घर से उठाया गया और जेल भेजने की बजाय उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा,

“ग्रामसभा की मंजूरी लिए बिना गिरफ्तारी हुई। यह केवल एक एनकाउंटर नहीं, बल्कि जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ रहे आदिवासी नेता की आवाज को हमेशा के लिए बंद करने की साजिश है।”

उन्होंने कहा कि जैसे दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ी थी, वैसे ही सूर्या हांसदा भी उसी राह पर बढ़ रहा था। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर ही सरकार ने पुलिस की आड़ में यह कदम उठाया।

बाबूलाल सोरेन ने जानकारी दी कि सूर्या हांसदा सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय थे और उन्होंने एक स्कूल चलाया, जहां करीब 300 बच्चों की पढ़ाई और भोजन की व्यवस्था होती थी। उनकी मौत से न केवल आदिवासी समाज, बल्कि सैकड़ों बच्चे भी बेसहारा हो गए हैं।

सोरेन ने राज्य सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग की और कहा कि भाजपा सूर्या हांसदा के हक और न्याय की लड़ाई अंतिम क्षण तक लड़ती रहेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: मरांडी का सरकार पर हमला, कहा – सूर्या हांसदा की मौत सुनियोजित हत्या


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल बरामद

कपाली के मो. आबिद से 97 हजार रुपये में हथियार खरीदने का खुलासा, पुलिस खंगाल रही हथियार तस्करी का नेटवर्क जमशेदपुर : शहर में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ…

Spread the love

Potka: बंगला क्लब खैरपाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ रही भीड़

पोटका : बंगला क्लब खैरपाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मूर्तिकार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time