Jadugora: नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में दुर्गाउत्सव की तैयारी, विधि-विधान से हुआ पूजन

जादूगोड़ा:  आगामी दुर्गाउत्सव को लेकर नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी दुर्गा पूजा कमिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को पूजा मंडप मैदान में विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

भूमि पूजन का नेतृत्व खान प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने किया, जबकि पूजन कार्य पुजारी भट्टो पंडित ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। इस दौरान उत्सव की सफलता और समाज में शांति-समृद्धि की कामना की गई।

इस अवसर पर कमिटी के महासचिव मनोज कुमार सिंह, डॉ. पी.के. अधिकारी, खोमराज पोरगनिहा, एस.के. सिंह, परियोजना प्रबंधक अंजलू, डी.एन. सिंह, पी.सी. दास, धनंजय सिंह, सुब्रत कुमार गोप, रबिंद्रनाथ महतो, कुलदीप कुमार पाटेल, इंद्रजीत दास, ब्रजेश कुमार, अनुप कुमार भकत, विनोद कुमार, मोदन मोहन दास, मंटू शर्मा, एस.पी. सिंह और गाजिया हांसदा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कमिटी ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। मंडप सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें :  Potka: राष्ट्रीय खेल दिवस पर पोटका के बड़ामपुट विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 21-22 मार्च को, विजेता को 70 व उप विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपया नकद

गुवा : गुवा फुटबॉल मैदान में आगामी 21 और 22 मार्च को दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन किशोर संघ स्पोर्ट्स…

Spread the love

Gua : सेल की गुवा माइंस में एमडीओ लागू करने के विरोध में मजदूरों व ग्रामीणों ने निकाली विशाल रैली, जोरदार प्रदर्शन कर जताया विरोध

गुवा : गुवा सेल में एमडीओ (माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार संध्या करीब 5 बजे मजदूरों और ग्रामीणों ने विशाल रैली निकालकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *