बोनस समझौते के बाद Tata Motors Union नेताओं का डिवीजनों में स्वागत – कटा विशाल केक

जमशेदपुर:  टाटा मोटर्स में बोनस समझौते के बाद कर्मचारियों द्वारा यूनियन नेताओं का स्वागत सिलसिला जारी है। गुरुवार को एक्सल डिवीजन और इंजन डिवीजन में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह समेत पूरी टीम का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

सुबह 9 बजे रियर एक्सल डिवीजन में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। यूनियन नेताओं के साथ एक्सल फैक्ट्री हेड ए.के. दास, पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे। सभी का स्वागत अंगवस्त्र और माल्यार्पण से किया गया।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा, “हमारा लक्ष्य मजदूर भाइयों के चेहरे पर मुस्कान बनाए रखना है। इसके लिए यूनियन लगातार प्रयासरत है। आप सबकी एकजुटता ही हमारी ताकत है।”

महामंत्री आरके सिंह ने बोनस समझौते को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा, “आज यूनियन के प्रयास से समय पर बोनस मिल रहा है। मजदूर अब अधिकारी भी बन सकते हैं। आगे डिप्लोमा, बीटेक और एमबीए की पढ़ाई भी मुफ्त कराई जाएगी।” उन्होंने मजदूरों की सुरक्षा, गुणवत्ता और उत्पादकता पर जोर देने की अपील की।

कार्यक्रम में कवियित्री और महिला कर्मी समा दुबे को साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संचालन अशोक उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन राजेश पाठक ने किया।

इंजन डिवीजन में आयोजित स्वागत समारोह में यूनियन अध्यक्ष और महामंत्री ने मिलकर एक विशाल केक काटा। प्रबंधन की ओर से डीजीएम सुधांशु दास, अरविंद प्रसाद और वरीय प्रबंधक पंकज पांडे भी मौजूद रहे।

आरके सिंह ने कहा, “आप गाड़ी का दिल बनाते हैं। इसलिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। जीओ ग्रुप में बहाल कर्मियों के लिए भी जल्द बदलाव दिखेगा।”

इस कार्यक्रम का संचालन उत्तम गुहा और धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप कुमार सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में चंद्रकांत सिंह, बीके सिंह, अंजय कुमार, सुभाष राय और अन्य का योगदान रहा।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की पहली कार्यसमिति बैठक 31 अगस्त को

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा,  लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश

    जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…

    Spread the love

    Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

    जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time